सीबीगंज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश की चौथी लिस्ट जारी हो गई है। यह लिस्ट जिले के सभी राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थानों में चस्पा करा दी गई है। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि सीबीगंज स्थित आईटीआई, काष्ठ कला केंद्र, फरीदपुर और आंवला आईटीआई में चौथी लिस्ट चस्पा कर दी गई है। सभी अभ्यर्थियों को अपने संबंधित संस्थानों में रैंक कार्ड, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल व छाया प्रति, चार फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र लेकर आईटीआई पहुंचना है। अभ्यर्थियों को 16 सितंबर को शाम पांच बजे से पहले प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।