फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध संबंध में तांत्रिक ने की थी 52 वर्षीय महिला की हत्या, घसीटकर झाड़ियों में फेंकी लाश

Sun, 28 Jul 2024 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में तांत्रिक ने ही किला निवासी महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को घटना में खुलासा किया। 
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कुछ दिन पहले सीबीगंज थाना क्षेत्र में हुई किला क्षेत्र निवासी महिला की हत्या का शनिवार को खुलासा हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि महिला जिस तांत्रिक के पास जाती थी, उसी ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी थी। मामला अवैध संबंध से जुड़ा निकला। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र की 52 वर्षीय महिला की 19 जुलाई को सीबीगंज के खड़ौआ गांव में एक धर्मस्थल के पास गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन झाड़ियों के बीच गड्ढे से शव बरामद हुआ था। महिला धर्मस्थल पर रहने वाले तांत्रिक ढाकनलाल के पास जाती थी। पुलिस को शुरू से ढाकनलाल पर शक था, पर साक्ष्य जुटाने में वक्त लग गया। ढाकनलाल ने खुद अवैध संबंध में हत्या की बात स्वीकार की।

गुमराह करता रहा तांत्रिक, पर फंस गया
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि महिला की हत्या के बाद तांत्रिक ढाकनलाल महिला की बेटी और बेटे के साथ ही पुलिस को भी गुमराह करता रहा। पुलिस ने जब साक्ष्य सामने रखे तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद महिला का तांत्रिक से हो गया संबंध
एसपी सिटी ने बताया कि तांत्रिक और महिला का पति 18 साल पहले साथ काम करते थे। पति की मौत के बाद तांत्रिक ने महिला से संबंध बना लिया। वह आए दिन धर्मस्थल पर आती थी। तांत्रिक की पत्नी ब अन्य परिजन इसका विरोध करते थे। 19 जुलाई को जब महिला उसके पास आई तो दोनों में बहस हो गई। तब तांत्रिक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

वह घर से फावड़ा ले आया और गड्ढा खोदकर शव को दबाने की कोशिश की। लोगों की आवाजाही की वजह से ऐसा न कर सका तो शव को घसीटकर झाड़ियों में डाल दिया। परिजन जब महिला को तलाशते हुए उसके पास पहुंचे तो उससे उनका झगड़ा भी हुआ था। महिला के बेटे का कहना कि उसकी मां के पास मोबाइल फोन और पर्स था, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें