आंवला। तहसील परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
आंवला। राशन कोटा चयन में मिली भगत का आरोप लगाकर दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम नहने राम को ज्ञापन सौंपा है।बृहस्पतिवार को मझौआ गांव के दर्जनों ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे। ग्राम प्रधान व ब्लाॅक के अधिकारियों की सांठगांठ करके बिना खुली बैठक से नियम विरुद्ध प्रस्ताव पारित कराकर कोटा आंवटन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने नियम विरुद्ध आवंटित कोटे के प्रस्ताव को खारिज करके दोबारा खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ओमकार, वीरपाल, शंकर, विपिन, अच्छन, रूपकली, मोरपाल, मंजूबाला, विकास आदि मौजूद रहे। संवाद