फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईआरसीटीसी कराएगा दक्षिण भारत की यात्रा, ऋषिकेश से चलेगी भारत गौरव ट्रेन

Tue, 07 May 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश योजना के तहत उत्तर से दक्षिण भारत तक की यात्रा कराएगा। सात जून से शुरू होने वाली यात्रा का समापन 18 जून को होगा। 11 रात और 12 दिन की यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन सात जून को ऋषिकेश से चलेगी। इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।
योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन दक्षिण भारत के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर तक यात्रा कराएगी। ट्रेन में 767 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें एसी द्वितीय श्रेणी में 49, तृतीय में 70 और स्लीपर श्रेणी में 648 सीटों के लिए सात जून तक बुकिंग होगी। ऋषिकेश से चलने के बाद ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर और सतना में ठहराव लेगी।
विज्ञापन

यात्रा पैकेज में सुबह के नाश्ते के साथ दोपहर और रात के भोजन के साथ स्थानीय भ्रमण के दौरान होटल में ठहराव की सुविधा मिलेगी। भ्रमण के लिए बस, टैक्सी सेवा को भी शामिल किया गया है। मासिक किस्त पर भुगतान की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध 14 बैंक प्रतिमाह 1079 रुपये की ईएमआई पर यात्रा की सुविधा देते हैं।
विज्ञापन


इस तरह रखा गया यात्रा पैकेज
इकोनॉमी श्रेणी स्लीपर में 22250/- प्रति व्यक्ति और पांच से 11 वर्ष के तक बच्चों के लिए 20910 रुपये का पैकेज निर्धारित किया गया है। स्टैंडर्ड श्रेणी एसी तृतीय में यात्रा पैकेज 37000 और 35430 रुपये का होगा। कंफर्ट श्रेणी एसी द्वितीय में 49000 और 47120 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें