बरेली रेंज में पहले आईजी की जिम्मेदारी संभाल चुके आईपीएस रमित शर्मा को अब बरेली जोन के एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक वह प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर थे। बता दें पिछले दो साल से उनके कार्यकाल में प्रयागराज में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है। हाल ही में उन्हें एडीजी पद पर प्रोन्नत किया गया है।
बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना को पुलिस आवास निगम के एडीजी पद पर भेजा गया है। पीसी मीना 18 महीने तक बरेली जोन के एडीजी रहे।