फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रतिभा को निखारेंगे आईपीएल खिलाड़ी चिराग पाठक

Fri, 04 Jul 2025 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर और आसपास के युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने और उनके खेल को निखारने के उद्देश्य से ओएसिस क्रिकेट अकादमी की ओर से 20 से लेकर 24 जुलाई तक पांच दिवसीय क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर बहेड़ी में आयोजित किया जाएगा। इसमें आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेल चुके खिलाड़ी चिराग पाठक अपने मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। शिविर में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, फिटनेस, मैच को संभालने जैसी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक दिन का प्रशिक्षण सत्रों में बांटा जाएगा, जिसमें व्यक्तिगत प्रशिक्षण सत्र भी शामिल होंगे। इसमें चिराग पाठक खिलाड़ियों के साथ सीधे संवाद कर उनकी कमियों और संभावनाओं पर काम करेंगे। अकादमी के कोच सनी वर्मा ने बताया कि इस कैंप का लक्ष्य बेहतर मार्गदर्शन दिलाना है, ताकि वे अपने खेल में तकनीकी और मानसिक मजबूती ला सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें