फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़कों की गुणवत्ता परखने के लिए जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाथ कॉरिडोर की जिन सड़कों का निर्माण अंतिम दौर में है, उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी करेंगे। महापौर उमेश गौतम ने शासन से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद ही जांच के आदेश हुए हैं। इस पर अधीक्षण अभियंता ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नाथ कॉरिडोर के मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने 75 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का निर्माण कराया है। महापौर उमेश गौतम ने 5 जुलाई को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें डेलापीर से फीनिक्स माल तक सड़क और साइड पटरी के निर्माण में गुणवत्ता खराब बताई। इस पर शासन के उपसचिव शिवकुमार और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जांच के आदेश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें