फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिशु की मौत के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही की वजह से नवजात शिशु की मौत पर एसडीएम फरीदपुर गुलाबचंद अग्रहरि ने जांच बैठाई है। सीएचसी अधीक्षक को निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी गिरीश मौर्य ने अपनी पत्नी चांदनी को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उसी दिन चांदनी ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ थे। देर रात अचानक नवजात शिशु की हालत बिगड़ गई। वह रोने लगा। परिजनों ने शिशु की तबीयत खराब बताते हुए वहां मौजूद स्टाफ नर्स से डॉक्टर को बुलाने को कहा, तब नर्स ने यह कहकर मना कर दिया कि डॉक्टर सो रहे हैं। वह अभी नहीं आ सकते हैं।
परिजन अपने बच्चों को बरेली अस्पताल रेफर करने के लिए स्टाफ से मिन्नत करने लगे। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के अभाव में नवजात शिशु की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम व सीओ को घटना की तहरीर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें