फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लखनऊ मेल में उगाही मामले में छह टीटीई के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने शनिवार को लखनऊ मेल में नकदी के साथ पकड़े थे टीटीई
विज्ञापन

बरेली। लखनऊ मेल में सीट के बदले यात्रियों से वसूली के मामले में छह टीटीई के खिलाफ रेलवे ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस टीम ने शनिवार को छापा मारकर लखनऊ मेल से छह टीटीई को पकड़ा था। इनमें पांच के पास से नकदी मिली थी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली 12230 लखनऊ मेल शनिवार को तड़के 3:15 बजे बरेली जंक्शन आई थी। यहां पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने ट्रेन पर छापा मारा। ट्रेन में कुल छह टीटीई थे। इनमें पांच टीटीई के पास से नकदी मिली। लखनऊ मेल के संचालन को बृहस्पतिवार को ही 100 साल पूरे हुए है। कुछ समय से ट्रेन में कन्फर्म सीट के लिए यात्रियों से वसूली की शिकायतों के बीच शनिवार को विजिलेंस ने यह कार्रवाई की थी। 38,300 रुपये की नकदी के साथ पकड़े गए टीटीई रामहरि चतुर्वेदी, जोगपाल, राजेश टंडन, एके चौबे, मोहम्मद आरिफ और एक अन्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। इन पांचों से जवाब तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें