फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रसव के नाम पर रुपये वसूलने की जांच पूरी, रिपोर्ट सीएमओ को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सीएचसी में प्रसव के लिए पांच हजार रुपये की वसूली के मामले में वायरल वीडियो की जांच कर उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन

सीएचसी पर 12 सितंबर को दो हजार रुपये प्रसव के नाम पर लेने का वीडियो वायरल हुआ था। उसकी जांच शुरू नही हो पाई थी कि 16 सितंबर को नथपुरा की एक महिला के प्रसव कराने के नाम पर पांच हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल होने पर भाजपा के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सीएचसी पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। सूचना पर उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता मौके पर पहुंची तो लोगों ने लिखित शिकायत कर जरूरतमंदों से प्रसव के नाम पर रुपये उगाही करने की शिकायत की थी।
नथपुरा की अनीता देवी पत्नी उमेश से पांच हजार रुपये लिए गए थे, जिन्हें उपजिलाधिकारी मीरगंज के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक ने पीड़ित को ये रुपये वापस कराए थे। उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने शिकायत की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें