बरेली। सर्किट हाउस के सामने से अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने को लेकर आईजी ने एसएसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
पांच अगस्त को सर्किट हाउस के सामने दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला सामने आया था। घटना के दौरान युवती को बचाने के लिए लोग कार के पीछे भी दौड़े। कार सवार ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की थी। मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंचा था मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आईजी रमित शर्मा ने एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा तो पुलिस हरकत में आई। प्रारंभिक जांच में ही मामला खुल गया। पता चला कि हाफिजगंज की रहने वाली युवती का एक युवक के साथ प्रेम-प्रंसग चल रहा था। प्रेमी उसे शादी करने के लिए बरेली लाया था। इसी दौरान सर्किट हाउस के सामने से उसके मामा व भाई उसे उठा ले गए। अब आईजी ने गंभीर मामला होने के बाद भी कोतवाली पुलिस के एक्शन न लेने के मामले में एसएसपी से जांच को कहा है।