फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पोस्टमार्टम जांच में नहीं खुला महिला की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव राठ में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अभी सुलझा नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरे को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है, जबकि शव को अपने साथ ले जाने के लिए मृत विवाहिता के मायके वालों और ससुरालियों में बहस हो गई।
विज्ञापन

गांव राठ निवासी सतीश गंगवार की पत्नी सरिता देवी का शव शनिवार को घर में पड़ा मिला था। उस वक्त वह घर में अकेली थी। पति रिछा मजदूरी करने गए थे तो सास और देवर कचनारी गांव गए हुए थे। शनिवार शाम परिजनों के वापस आने पर घटना का पता लगा। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले आ गए थे। सूचना पर आई पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
ससुराल में होगा शव का अंतिम संस्कार
रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद जब शव ले जाने की बारी आई तो विवाहिता के ससुरालियों और मायके वालों में बहस होने लगी। मायके वाले हाफिजगंज जबकि ससुराल वाले राठ शव ले जाना चाह रहे थे। पूर्व प्रधान शांतिपाल गंगवार ने बताया कि उनके हस्तक्षेप के बाद शव को गांव राठ लाया जा रहा है। वहीं, अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें