फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जिंदा जले पांच लोगों की मौत को हादसा साबित करने की तैयारी, पुलिस बोली- हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं

Mon, 05 Feb 2024 10:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर कस्बा के फर्रखपुर मोहल्ले में दंपती और उनके तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस के हाथ हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं लगा है। अब तक की विवेचना में पुलिस घटनाक्रम को हादसा ही मान रही है।
विज्ञापन
दंपती और बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर कस्बा के फर्रखपुर मोहल्ले के घर में एक परिवार के पांच लोगों की बंद कमरे में जलकर मौत के मामले को हादसा साबित करने की तैयारी है। पुलिस ने परिवार के 10 लोगों सहित करीब 25 लोगों से पूछताछ की है। फलसफा हादसे जैसा ही निकल रहा है। मामले में अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट भी दो दिन में आ जाएगी।

विज्ञापन


फर्रखपुर निवासी अजय गुप्ता व उनकी पत्नी अनीता, उनके तीन बच्चों की 27 जनवरी की रात बंद कमरे में जलकर मौत हो गई थी। अजय के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। फरीदपुर पुलिस ने अब तक मृतक के परिवार के 10 लोगों सहित करीब 25 लोगों से पूछताछ की है। रविवार को पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से फिर पूछताछ की। अब तक की विवेचना में पुलिस घटनाक्रम को हादसा ही मान रही है।

बरेली में पांच लोगों की मौतों का मामला: शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी थी आग, जांच में खुलासा; साजिश की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद जो बयान दिया उसी राह पर अब तक पुलिस की विवेचना चल रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अब तक की जांच में हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को वह एसएसपी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें