फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतर विद्यालयीय वॉलीबॉल व टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आज से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल की अलखनाथ रोड शाखा में 11 से 13 अक्तूबर तक अंतर विद्यालयीय वॉलीबॉल व टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार से शुरु हो रही प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को बुलाया गया है। 13 अक्तूबर को विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता बरेली जिला बॉलीवाल संघ, जिला टेबल टेनिस संघ व बीबीएल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्रशासक व आयोजन सचिव दीपक गुप्ता, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष मो. उजैर, कोषाध्यक्ष बीपी शर्मा, जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव डॉ. दीपेंद्र कामथान, संयुक्त सचिव संजीव सक्सेना, रेफरी भुवनेश चंद्रा, सुशील कुमार, घनश्याम यादव व प्रीति शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें