फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशालाओं में लगाएं सीसी कैमरे, जिला स्तर पर बनाएं कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में गोवंश संरक्षण को लेकर मंडल स्तरीय बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त ने कहा कि सभी गोशालाओं में सीसी कैमरे लगवाकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाएं, ताकि उनकी सतत निगरानी की जा सके। बीमार पशुओं को अलग शेड में रखा जाए। गोवंश के भरण-पोषण के लिए फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड की जाए। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन कर उनको भुगतान दिलाएं। कुपोषित परिवारों को इस योजना से जोड़ें। यदि किसी लाभार्थी के बैंक खाता संख्या या आईएफएससी कोड में बदलाव है तो उसे तुरंत सही कराएं। गो आश्रय स्थलों पर कार्यरत केयर टेकरों का भुगतान समय से किया जाए। चरागाह की भूमि पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें