फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में टूटा दिल: फेसबुक से दोस्ती...चार साल का प्यार, दरोगा प्रेमी ने दूसरी संग बसा लिया घरबार

Mon, 13 Feb 2023 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

वेलेंटाइन डे से पहले बरेली आई युवती ने कहा कि दरोगा प्रेमी ने समाज और परिवार के सामने उसकी छवि खराब कर दी है। अब वह किसी से शादी नहीं करेगी और जीवन भर अकेले रहेगी। 
विज्ञापन
पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा निवासी युवती को रामपुर के मिलक थाने में तैनात दरोगा ने फेसबुक से दोस्ती के बाद सहमति संबंधों (लिव इन) में रखकर धोखा दे दिया। इसी 26 जनवरी को दरोगा ने दूसरी युवती से लव मैरिज कर ली जिसका पता युवती को वैलेंटाइन वीक में लगा। पीड़ित ने बरेली में एडीजी जोन से शिकायत कर मिलक थाने में तैनात दरोगा की शिकायत की तो उन्होंने रामपुर के एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर जहां प्रेमी जोड़े एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं वहीं मथुरा की युवती का दिल बुरी तरह टूटा है। बरेली आई युवती ने बताया कि मिलक थाने में तैनात दरोगा अलीगढ़ के जट्टारी का निवासी है। चार साल पहले फेसबुक से उन दोनों का परिचय हुआ। मुलाकात के बाद नजदीकी बढ़ी तो दोनों दिल्ली में साथ रहने लगे। साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। अपने परिवार से मिलवाया और करीब दो साल साथ रखा। प्रेमी ने उससे गंधर्व विवाह तो किया पर सामाजिक रूप से पत्नी की तरह नहीं अपनाया। दरोगा ने 26 जनवरी को दूसरी जगह शादी कर ली। प्रेम विवाह को दोनों परिवार की सहमति से किया गया है।

युवती ने हैरत जताई कि प्रेमी अपनी शादी के बाद भी उससे बात करता रहा। अब जब प्रेमी ने उसे फेसबुक पर ब्लॉक किया तो उसे शादी का पता लगा है। दरोगा पर आरोप लगाया कि कानून की जानकारी के बाद भी उसने कानून से खिलवाड़ किया है।

किसी से नहीं करूंगी शादी, अकेले काटूंगी जीवन
वेलेंटाइन डे से पहले बरेली आई युवती ने कहा कि दरोगा प्रेमी ने समाज और परिवार के सामने उसकी छवि खराब कर दी है। अब वह किसी से शादी नहीं करेगी और जीवन भर अकेले रहेगी। अब इस स्थिति का परिणाम आत्मदाह है। युवती के मुताबिक उससे इस हालत में कोई विवाह नहीं करेगा। जब दरोगा बनने की तैयारी कर रहा था और पैसे नहीं थे तो दो साल तक उसी ने अपने साथ रखकर खर्चा किया। पद और पैसा मिलने पर विश्वासघात कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने मिलक थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ शिकायत की है, इस मामले में हमने रामपुर एसपी को जांच का निर्देश दिया है। - पीसी मीना, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें