हनुमान चालीसा का पाठ किया
बहसबाजी के बीच इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाना गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने तक गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ का एलान कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इंस्पेक्टर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी दिया मगर वह नहीं माने। देर रात तक हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों का धरना जारी था। यहां बजरंग दल के नगर संयोजक आशीष पाठक व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के साथ दिलीप शर्मा, मनोज प्रजापति, शक्ति सिंह, आकाश राजपूत, प्रेम, दुष्यंत, कंचन ठाकुर, अभय चैहान, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
अभद्रता का आरोप गलत
मामले में इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि अभद्रता का आरोप गलत है। गाड़ी को सीज किया गया है। पकड़े गए चालक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। नवरात्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है। चोरी-छिपे पशुओं का कटान करने वालों पर भी कार्रवाई की जाती है।
सीओ आंवला नीलेश मिश्र ने कहा कि हंगामे की जानकारी पर थाना पुलिस से जानकारी ली गई थी। अभद्रता का आरोप निराधार है। गाड़ी को सीज किया गया है।