फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे एनईआर के जीएम

Wed, 11 Feb 2015 12:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने बताया कि जीएम राजीव मिश्र 11 फरवरी की सुबह अपनी विशेष निरीक्षण ट्रेन से बरेली आ जाएंगे। सुबह साढ़े दस बजे जीएम उनके कार्यालय में क्षेत्रीय सांसदों और शहर विधायक, उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सांसदों में उत्तराखंड से भगत सिंह कोश्यारी, महेंद्र सिंह महरा, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शाहजहांपुर से कृष्णाराज, मुरादाबाद से सर्वेश, मिश्रिख से अंजू बाला बैठक में शामिल होंगे। दोपहर में जीएम यहां यांत्रिक कारखाने का भी निरीक्षण करेंगे। बृहस्पतिवार को जीएम बरेली कासगंज ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। डीआरएम ने बरेली से कासगंज रोड पर गुजरने वालों को सलाह दी है कि 12 फरवरी को वह लोग मानव रहित समपार को पार करते वक्त खास सावधानी बरतें। रेलपथ के किनारे रहने वाले लोग अपने बच्चों और जानवरों को पटरी पर न जाने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें