बरेली। उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल सोमवार को मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का हाल देखेंगे। उनके आने से पहले जंक्शन जगमग हो गया। साफ सफाई करके चमकाया दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने खोजी कुत्ते को साथ लेकर चेकिंग की। सतर्कता बढ़ाई है।
जीएम शाहजहांपुर से लौटते समय जंक्शन के साथ रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। जीएम सुबह सात बजे स्पेशल ट्रेन से सुबह साढ़े नौ बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। आधा घंटे बाद वापस चलेंगे। रास्ते में 11.35 बजे रसोइया व 12.25 बजे बरेली कैंट स्टेशन का निरीक्षण प्रस्तावित है। जीएम के साथ अधिकारियों की टीम माल गाड़ियों, यात्री ट्रेनों के परिचालन के बारे स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेंगे। मौके का हाल भी देखेंगे। ब्यूरो