बरेली। मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए नाश्ते में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इतनी महंगी ट्रेन में भी यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।
देवेंद्र सिंह नाम के युवक ने एक्स पर पोस्ट डाली है कि मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन संख्या 22490 में परोसे गए उपमा में कीड़े पाए गए हैं। चार पैकिंग में से तीन में कीड़े निकले हैं। देवेंद्र ने आईआरसीटीसी को भी शिकायत की है। वहीं सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा है कि आईआरसीटीसी इसको देखता है। वहीं, इस बारे में पुष्टि कर पाएगा।
- अगला स्टेशन बरेली...
सोशल मीडिया पर जारी हुई वीडियो में ट्रेन के अंदर अनाउंसमेंट होता सुनाई दे रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि अगला स्टेशन बरेली। इसके बाद से ही चर्चा है कि मुरादाबाद और बरेली के बीच इस नाश्ते को परोसा गया था। संवाद