फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाढ़ देखने गया मासूम तालाब में डूबा, मौत

Sun, 14 Jul 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बच्चों के साथ बाढ़ देखने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र धीरज उर्फ राजा (8) बच्चों के साथ गांव से बाहर बाढ़ देखने गया था। इस दौरान वह तालाब में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करके घंटों बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी व फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। धीरज पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें