फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन से लापता हुआ मासूम, तीन घंटे बाद मिला

Sat, 30 Sep 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से आरपीएफ थाने के पास से मां और नानी के साथ सो रहा पांच साल का बच्चा लापता हो गया। बच्चे की मां ने जीआरपी को सूचना दी। आनन-फानन में जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब तीन घंटे के बाद बच्चा सर्कुलेटिंग एरिया में मिल गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी मुकेश की पत्नी सुनीता अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में बरेली आई थीं। साथ में सुनीता का पांच साल का बेटा राजू भी था। बृहस्पतिवार को इन लोगों को वापस जाना था। राजू के साथ मां-बेटी बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे जंक्शन पहुंचे। ट्रेन का इंतजार करते-करते यह लोग प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर आरपीएफ और जीआरपी थाने के पास सो गए। रात में करीब 1:30 बजे सुनीता की आंख खुली तो देखा कि राजू नहीं था। इस पर सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। करीब तीन घंटे के बाद राजू रोता हुआ सर्कुलेटिंग एरिया में मिल गया। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मां और नानी सो रही थीं। इसी दौरान राजू जाग गया और प्लेटफाॅर्म पर खेलने लगा। खेलते-खेलते बाहर चला गया और रास्ता भूल गया। राजू को मां और नानी के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें