फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर ढाई साल के मासूम की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

Sat, 11 Nov 2023 03:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी कस्बे में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। मोहल्ला अब्बासनगर में प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में ढाई साल का मासूम डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी कस्बे में शुक्रवार देर शाम खेलते-खेलते ढाई साल का बच्चा खाली प्लॉट में भरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। चार घंटे बाद उसका शव मिला। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां रो-रोकर बेसुध हो गई। 

विज्ञापन


बहेड़ी के मोहल्ला अब्बासनगर निवासी सुजात मियां राजमिस्त्री हैं। उनका सबसे छोटा बेटा ढाई साल का सैफ अली शुक्रवार शाम छह बजे घर के पास खेल रहा था। खेलते हुए वह नजदीक के खाली प्लॉट में चला गया। इसमें एक गड्ढे में भरे पानी में वह डूब गया। घरवालों को सैफ नहीं दिखा तो वह उसे आसपास के घरों में तलाशने लगे। 

थोड़ी देर में गली भर के लोग एकत्र हो गए और सैफ की तलाश शुरू की। रात दस बजे करीब मोहल्ले वालों को खाली प्लॉट में उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा। देर रात उसका शव घर लाया गया। शनिवार को सुबह बच्चे के शव को दफना दिया गया। 
विज्ञापन


एडीजी दे चुके हैं कार्रवाई का आदेश
एडीजी पीसी मीना ने कुछ समय पहले बरेली जोन के नौ जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह गड्ढों में भरे पानी में डूबने से होने वाली मौतों को लेकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा था कि कई विभाग या मकान मालिक गड्ढों को खोदवाकर छोड़ देते हैं, इनमें पानी भरने से बच्चों की मौत के मामले सामने आते रहते हैं। इस तरह की घटना हो तो प्लॉट मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें