फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना बिशारतगंज के भीकमपुर गांव निवासी दलीप कुमार का आरोप है कि छह फरवरी को उनका बेटा दिनेश पाल सिंह अपने साथी के साथ ग्राम रामडांडी थाना वजीरगंज से दावत खाकर बाइक से लौट रहे थे। बाइक बंद होने पर दोनों सड़क किनारे खड़े हो गए। इतने में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े दोनों लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें