फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चक महमूद से कांवड़ यात्रा निकालने के लिए सहमति बनाने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा निकालने के लिए आम सहमति बनाने की कोशिश रंग ला रही है। शुक्रवार को बारादरी थाने में हुई बैठक में दोनों पक्षों का रुख सकारात्मक रहा।
विज्ञापन

चक महमूद में बवाल के बाद नए इंस्पेक्टर हिमांशु निगम माहौल बेहतर बनाने में जुटे हैं। जत्थेदार राकेश कश्यप की ओर से 20 अगस्त को जत्था ले जाने की अनुमति मांगी गई है। कांवड़ियों पर पिछले दिनों हुई सख्ती के बाद पुलिस-प्रशासन शर्तों के साथ कांवड़ यात्रा निकलवाने के पक्ष में है, ताकि भविष्य में दूसरे पक्ष के त्योहारों में रास्ते की अड़चन न पड़े।
इस क्रम में शुक्रवार को बारादरी थाने में दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। अधिकारी मान रहे हैं कि कुछेक बिंदुओं पर सहमति हुई है, बाकी के लिए दोबारा बैठक की जा सकती है। दोनों पक्ष अच्छे माहौल में कोई निर्णय लेंगे तो प्रशासन कांवड़ यात्रा की अनुमति दे सकता है।
विज्ञापन

-
कांवड़ यात्रा की अनुमति मांगी गई है। परंपरागत रूट से कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर सहमति बन सकती है। दोनों पक्ष की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें