फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस की कार्यप्रणालियों से छात्राओं को कराया अवगत

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 थाना भ्रमण के दौरान छात्राओं को जागरूक करते कोतवाल राजकुमार शर्मा
विज्ञापन
नवाबगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगर के एसएसटी इंटर काॅलेज की छात्राओं को बृहस्पतिवार को थाने का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणालियों से अवगत कराया गया। इस दौरान महिला अधिकारियों ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले कंप्यूटर कक्ष में महिला आरक्षी योगेंद्री ने तहरीर के आधार पर छात्राओं को रिपोर्ट दर्ज करने के बारे में बताया। छात्राओं ने कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, संपत्तिघर, पुरुष बंदी गृह को देखा। उपनिरीक्षक सरिता चौधरी ने महिला सुरक्षा पर पुलिस की योजनाओं के बारे में बताया कि संकट के समय फोन से 112, 108, 1098, 181, 1090 व 112 आदि हेल्पलाइन नंबर डायल किया जा सकता है, जिस पर तत्काल पुलिस मदद करती है। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने कहा कि मोबाइल फोन का प्रयोग बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए। कभी किसी को कोई परेशानी हो पुलिस की मदद लें। संवाद
छात्राओं ने कहा- करेंगे सहयोग
पुलिस को लेकर एक डर का माहौल था, लेकिन पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद डर निकल गया। इस भ्रमण में बहुत कुछ सीखने को मिला। समय आने पर पुलिस का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

- अंजलि, छात्रा

पुलिस दिन-रात हमारी सुरक्षा के लिए काम करती है। पुलिसकर्मी अपना घर परिवार छोड़कर हम सब लोगों की सुरक्षा में लगी रहती है। महिला हेल्प डेस्क सरकार की बहुत ही अच्छी प्रणाली है, जहां न्याय और सम्मान की रक्षा होती है।
विज्ञापन

- अक्षिता, छात्रा
-
पुलिस की सक्रियता के चलते हम सुरक्षित महसूस कर रही हैं। स्कूलों और काॅलेज के समय पुलिस गश्त करती है। इसलिए मैं भी आगे पुलिस विभाग में जाना चाहती हूं।
- शीतल, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें