बरेली। बरेली कॉलेज की एनएसएस प्रथम इकाई की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग प्रशिक्षण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को फलों-फूलों के जंगली पौधों से उनकी उन्नत किस्म को विकसित करना सिखाया गया। प्रतिभागियों ने कॉलेज परिसर में मौजूद दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए उनकी नई पौध तैयार की। सहायक प्रोफेसर राजीव यादव ने कायिक जनन तकनीक की जानकारी दी। इस तकनीक से प्रतिभागियों ने मैगनोलिया के नए पौधे तैयार किए। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बागवानी में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। इस दौरान वीरेंद्र गंगवार, सुभाष चंद्र, मीना यादव, शशांक गंगवार, सचिन कुमार, आदित्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद