फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दंत चिकित्सा और सर्जरी की नई तकनीक की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की गोष्ठी में ने दंत चिकित्सा और सर्जरी की नई तकनीक के बारे में बताया गया। रामपुर गार्डन स्थित एक क्लीनिक पर आयोजित गोष्ठी में दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला से आए डॉ. अल्बर्टो मिसेली ने नई तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने डेंटल सर्जरी, इंप्लांट और दंत चिकित्सा के बारे में बताया कि दंत चिकित्सा अब काफी आधुनिक हो गई है। जबड़े की हड्डी में डेंटल इंप्लांट करते समय हड्डी की लंबाई, ऊंचाई नापना बहुत जरूरी होता है। इंप्लांट का एंगल, मसूड़ों की सेहत और हड्डी का घनत्व जितना अच्छा रहेगा इंप्लांट भी उतना ही सफल होगा।
प्रयागराज के डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि इंप्लांट के समय अगर हड्डी की मोटाई कम है तो बोन ग्राफ्ट डालकर उसे बढ़ाया जा सकता है। अध्यक्षता आईडीए के अध्यक्ष डॉ. दिनेश राय ने की। इस दौरान सचिव डॉ. अनूप आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ. राघव चौधरी, डॉ. रुचिर कुमार, डॉ. रुचि, डॉ. प्रियांशी, डॉ. पुनीत, डॉ. राहुल, डॉ. लवी, डॉ. अंकुर, डॉ. सविता, डॉ. इला, डॉ. केएल गुप्ता, डॉ. हिमांशु शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें