फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 करोड़ से औद्योगिक क्षेत्र का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
रिछा राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष की पहल पर मंडलीय उद्योग बंधु के प्रस्तावों पर लगी मोहर
विज्ञापन

रिछा। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में विकास कार्यों के लिए रखे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। अब 15 करोड़ रुपये की अधिक की राशि से रिछा औद्योगिक क्षेत्र में जल्द विकास कार्य शुरू होंगे।
रिछा राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनके द्वारा सात जुलाई को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय औद्योगिक बंधु की बैठक में रिछा औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न उद्योगों के पास इंटरलाॅकिंग टाइल्स एवं नाला निर्माण के कार्य होंगे। इन पर 15 करोड़, 38 लाख 43 हजार की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ ने बताया कि धनराशि रिलीज होते ही काम शुरू हो जाएंगे। इससे राइस मिलर्स की परेशानी दूर होगी। रिछा औद्योगिक क्षेत्र में विकास दिखेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें