फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चलती बस में छात्रा से अभद्रता, आरोपी परिचालक को पीटकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली से कोचिंग पढ़कर अनुबंधित बस से फरीदपुर आ रही छात्रा से परिचालक ने अभद्रता कर दी। छात्रा के परिजनों ने मेन रोड पर रामलीला ग्राउंड के सामने बस रुकवाकर परिचालक को पीटा। इस दौरान परिचालक ने भी छात्रा के परिजनों पर पेन से हमला कर दिया। इस दौरान कई यात्री भी घायल हो गए। बस में अफरातफरी मच गई। छात्रा के परिजनों ने परिचालक को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस शुक्रवार दोपहर बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रही थी। बतौर चालक शाहजहांपुर निवासी फाजिल व परिचालक के रूप में शाहजहांपुर के ही घंटाघर निवासी शिवहरी शुक्ला तैनात थे। बस में फरीदपुर की एक छात्रा भी सवार थी। छात्रा ने परिचालक से फर्रखपुर मोड़ पर बस रुकवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
इसको लेकर छात्रा व परिचालक के बीच कहासुनी होने लगी। परिचालक ने छात्रा के साथ अभद्रता और अश्लीलता की। छात्रा ने कॉल करके परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने रामलीला मैदान के सामने बस को रुकवा लिया। बस में घुसकर परिचालक को पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कई यात्री भी हुए चोटिल, खिड़कियों से कूदकर भागे

बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। कुछ गैलरी में भी खड़े हुए थे। छात्र के परिजनों ने बस में घुसकर परिचालक को पीटना शुरू किया तो गैलरी में खड़े कई यात्री भी डंडे लगने से चोटिल हो गए। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री बस के गेट व खिड़कियों से कूदकर भागने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें