फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से बढ़ा संक्रमण, तीन गुना ज्यादा पहुंच रहे आई फ्लू के मरीज

Wed, 26 Jul 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदलते मौसम में लोग तेजी से आई फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। 300 बेड अस्पताल की ओपीडी के आंकड़ों के मुताबिक पांच दिन में तीन गुना मरीज बढ़े हैं। मंगलवार को भी 150 मरीज आंखों में संक्रमण का इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सक उनको दवाएं देने के साथ ही बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

300 बेड अस्पताल में इन दिनों नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ी हुई है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी यहीं भेजा जा रहा है। पांच दिन पहले तक ओपीडी में 45-50 नेत्र रोगी आ रहे थे। मंगलवार को यह संख्या 150 जा पहुंची। ज्यादातर मरीजाें ने बताया कि घर के लगभग सभी सदस्य इस संक्रमण से पीड़ित हैं।
इस तरह बढ़े आई फ्लूू के मरीज
दिन मरीजों की संख्या
बृहस्पतिवार 50
शुक्रवार 70
शनिवार 116
सोमवार 145
मंगलवार 150
आई फ्लू के लक्षण

- पलकों का आपस में चिपक जाना।
- आंखों में जलन, चुभन, खुजली जैसा महसूस होना।

- आंखों का लाल होना और कीचड़ आना।
- पलकों पर सूजन होना।


ये बरतें सावधानी

- चश्मा लगाकर ही घर से निकलें।
- दूसरों के रुमाल, तौलिया व चश्मे का प्रयोग न करें।

- संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें।
- आंखों को ताजे पानी से धोते रहें।

विशेषज्ञ की सलाह के बिना न लें कोई दवा

आई फ्लू होने पर कई बार लोग बिना विशेषज्ञ की सलाह के आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। यह बेहद खतरनाक हो सकता है। आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। विशेषज्ञ की सलाह के बिना किसी दवा का इस्तेमाल न करें। आई फ्लू के लिहाज से अगले 20 दिन गंभीर हैं। - डॉ. संजय कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन

खुजली से शुरू हुई परेशानी
रविवार को आंखों में खुजली शुरू हुई। सोमवार को साधारण समस्या मानकर टाल गया। मंगलवार को तेज दर्द होने लगा और आंखें नहीं खुल रहीं। मेरे दो पौत्र भी इस समस्या से ग्रस्त हैं। - सुुरेश बाबू, बालजती
मेरी आंखों में तीन दिन पहले खुजली शुरू हुई थी। पापा को बताया तो उन्होंने आंखें साफ कराईं। इससे कुछ राहत मिली, लेकिन फिर दर्द होने लगा। मम्मी-पापा को भी यही दिक्कत है। - दिव्यांशी, बेनीपुुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें