फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्मी में बढ़े त्वचा रोगी, ओपीडी में लग रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चिलचिलाती गर्मी में त्वचा के मरीजों की तादाद फिर बढ़ने लगी है। बच्चों से लेकर बड़े सभी खुजली, दाद की समस्या से परेशान हैं। जो बच्चे डायपर पहनते हैं, उनकी त्वचा पर रैशेज पड़ रहे हैं। डॉक्टरों मरीजों को दवा समेत गर्मी में संबंधित रोग से बचाव का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मियों के चलते स्कूलों के समय भले ही एक दो घंटे कम कर दिया है, लेकिन धूप के चलते वह त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड की ओपीडी में डायरिया, तेज बुखार, पेट और उल्टी-दस्त के अलावा प्रतिदिन करीब 40 बच्चे त्वचा रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा रोग के प्रतिदिन डेढ़ सौ नए मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि पहले यह तादाद करीब 60 से 70 के आसपास थी। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। प्रमुख वजह पसीना और स्वच्छता का अभाव है।

चेहरे पर दाने और त्वचा पर लाल चकत्ते भी
डॉ. प्रसाद के मुताबिक तेज धूप होने से सनबर्न, एकने और इंफेक्शन की समस्या बढ़ती है। सनबर्न की चपेट में ज्यादातर महिलाएं हैं, जो धूप में ज्यादा देर तक रहती है। चेहरे पर दाने निकलने और त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने के केस भी पहुंच रहे हैं। गर्दन और पीठ पर घमौरी के मामले भी आने लगे हैं। बताया कि पसीने से मृत त्वचा और बैक्टीरिया स्किन पर मौजूद छिद्रों को ब्लॉक कर देती है। जो घमौरियों की वजह है।
विज्ञापन


डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीएं
जिला अस्पताल फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक गर्मी के मौसम में पसीने के रूप में शरीर से ज्यादा पानी निकलता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है, क्योंकि शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी रहेगा तो त्वचा रोग की समस्या होने की संभावना कम हो जाएगी। इन दिनों खीरा, टमाटर, संतरा, तरबूज, नींबू पानी, गन्ने का रस का सेवन करें। अन्य ठंडे पेय पदार्थ से बचें।

सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करने से बचें
डॉक्टरों के मुताबिक बाजार में उपलब्ध रसायनिक उत्पाद भी त्वचा रोग की वजह बनते हैं। जो लोग त्वचा रोग की चपेट में हैं, वे केमिकल युक्त सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल न करें। सनबर्न की समस्या से निपटने के लिए संभव हो तो दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने के बजाय छायादार स्थान पर रहें। अगर निकलना जरूरी हो तो सूती कपड़े पहनें और सिर को भी सूती कपड़े से ढककर ही निकलें।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
- घर से बाहर निकलने पर ज्यादा देर धूप में न रहें।
- पूरी आस्तीन के हल्के सूती कपड़े पहनें, चेहरा ढकें।
- रात को सोने से पहले स्किन पर माॅइश्चराइजर लगाएं।
- पानी खूब पीएं और चेहरे को दो-तीन बार धोते रहें।
- ज्यादा तला भोजन न खाएं, पसीने से भींगे कपड़े न पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें