फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 63 रनों से हासिल की विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से रविवार को इनकम टैक्स बार एसोसिएशन और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मध्य एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त राधे श्याम ने टीमों के मध्य टॉस कराया। इसमें इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने टॉस जीतकर, पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 180 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनकम टैक्स बार एसोसिएशन मात्र 118 रन ही बना पाई। इस मौके पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 63 रनों से मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब अरविंद सिंह को मिला। वहीं इस बीच विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के मध्य तंबोला, बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर ज्योत्सना देवी, जॉइंट कमिश्नर बघेल, डिप्टी कमिश्नर योगेंद्र श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, आईटीओ प्रमोद रावत, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें