फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हवालात में बंदी ने दीवार में सिर मारा, साथियों से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोर्ट परिसर स्थित हवालात (बंदी गृह) में चोरी के आरोपी ने दीवार में सिर मार लिया। उसने गालियां देते हुए साथी बंदियों से झगड़ा किया। गेट खोलकर अंदर घुसे पुलिसवालों से भी वह उलझ गया और उन पर गंदगी फेंकी। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रोज की तरह जिला जेल (केंद्रीय कारागार-2) से बंदियों को कोर्ट परिसर स्थित हवालात में लाया गया था। यहां से उन्हें अलग-अलग कोर्ट में पेशी के लिए भेजा जा रहा था। कोतवाल हिमांशु निगम ने बताया कि दोपहर दो बजे फरीदपुर निवासी बंदी राजेंद्र ने हवालात के अंदर से चीखकर पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बाहर से कुछ सामान लेकर आएं। इस पर पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया। गुस्साए राजेंद्र ने हवालात की दीवार पर सिर मार लिया।
दूसरे बंदियों ने उसे रोका तो वह उनसे भी झगड़ा करने लगा। बाहर से ताला खोलकर जब पुलिसकर्मी अंदर आए तो उसने उनके साथ भी बदसलूकी की। बताया जाता है कि उसने पॉलिथीन में भरी कुछ गंदगी भी सिपाहियों पर फेंकी। तब पुुलिसकर्मी उसे दबोचकर बाहर ले आए और अधिकारियों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने ले गए। राजेंद्र नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बंदी ने हवालात प्रभारी पर लगाए आरोप
जिला अस्पताल में बंदी राजेंद्र ने हवालात प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह दूसरे बंदियों को चाय, सिगरेट से लेकर कई तरह का नशा कराने की व्यवस्था करते हैं। उसके पास पैसा नहीं है तो उसकी नहीं सुनी जा रही है। उसने इसी बात का विरोध किया था जो उसे पकड़कर पीटा गया है।
वर्जन
हवालात में आने वाले कई बंदी बाहर से चाय या अन्य संसाधनों की मांग करते हैं। इसके पूरा न होने पर वह इस तरह के आरोप पुलिस पर लगाते हैं। इस मामले में भी लगभग ऐसी स्थिति है। - श्वेता यादव, सीओ प्रथम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें