- अमर उजाला फाउंडेशन और एमएल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से डिठौरा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से।
- आईएमए की ओर से नए ब्लड सेंटर एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन आईवीआरआई रोड स्थित प्लाट पर सुबह 8 बजे।
- एसआरएमएस में तृतीय यूपी स्टेट रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज के इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सुबह 11 बजे से।
- अटेवा की ओर से रोष मार्च सेठ दामोदर दास पार्क से दोपहर 3 बजे से।
- शशि वेलफेयर सोसायटी की ओर से बालाजी रेस्टोरेंट राजेंद्र नगर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन दोपहर 3 बजे से।
- वैश्य लेडीज क्लब की ओर से टेंपटेशन रेस्टोरेंट में जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए बैठक डीडीपुरम में शाम 4 बजे।
- शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रभात नगर स्थित सोमनाथ मंदिर में शाम 4 बजे से।
- सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से सेमिनार का आयोजन होटल ओबेरॉय आनंद सिविल लाइन के बॉल रूम में शाम 8:30 बजे से।
-
सर्राफा भाव
सोना - 99,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - 1,13,000 रुपये प्रति किलो