विविध
जनसुनवाई : संभव समाधान दिवस के तहत जनसुनवाई नगर निगम कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से।
वार्ता : ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों की मंडलायुक्त से वार्ता कमिश्नरी परिसर में सुबह 11 बजे।
धर्म-कर्म
कथा : प्रेमनगर स्थित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में पंडित प्रभाकर त्रिपाठी की ओर से श्री रामचरितमानस कथा शाम 5 बजे से।
कथा : घेर जाफर खां, सैलानी रोड स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर में कथावाचक आचार्य मुकेश मिश्रा की ओर से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शाम 6 बजे से।
भजन संध्या : मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में संकीर्तन मंडली व बरेली केमिस्ट वेलफेयर संस्था की ओर से हनुमत भजन संध्या शाम 7:30 बजे से।
जुलूस : गढ़ैया स्थित इमामबाड़ा गुलाम हैदर आबदी, इंग्लिसगंज के इमामबाड़ा महमूद हसन नकवी व दीवानखाना से मेहंदी का जुलूस रात 9 बजे से।
सराफा बाजार
सोना - 1,47,900 प्रति दस ग्राम
चांदी - 2,38,500 प्रति किलो