फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुरालियों ने विवाहिता के परिजनों को पीटा, चालान काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब समझाने का प्रयास किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट विवाहिता की मां ने आरोपियों के खिलाफ थान नवाबगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर खीरी के वीरा कपलिया लालपुर गांव के राम विलास ने अपनी बेटी फूलबेटी की शादी 15 साल पहले थाना नवाबगंज के कुंडरा कोठी गांव के संजीव कुमार के साथ की थी। शादी के बाद फूलबेटी ने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन ससुराली जन विवाहिता को दहेज में बाइक लाने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार की शाम ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे विवाहिता की मां धनवती, भाई बलराम और शत्रुघन ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया तो पति संजीव, ससुर रामप्रसाद और देवर-जेठ हमलावर हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें