बरेली। आईएमसी की ओर से इस्लमिया कालेज ग्राउंड पर मौलाना तौकीर रजा खां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल के बच्चों के साथ तमाम लोगों ने राष्ट्रगान और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा.. तराना गया। मौलाना तौकीर ने सभी को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद देते हुए सौहार्द का संदेश दिया। अंत में मिठाई का वितरण किया गया। इस जश्न में डा. नफीस खां, जुनेद रजा खां, नदीम खां, अफजाल बेग, इफ्तेखार कुरैशी, मुजाहिद खान, नोमान खान, फरहान खान, रईस, शहजाद, शाहनवाज खान वारसी आदि की प्रमुख भूमिका रही।