बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से रविवार को आईएमएपीएल सीजन-8 के लिए नीलामी समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पांच व छह दिसंबर को होगा। टूर्नामेंट में चिकित्सकों के साथ उनके परिवारों की भी भागीदारी रहेगी। इसमें 16 फैमिली टीमें, चार महिला टीमें, चार किड्स टीमें और दो वेटरन टीमें हिस्सा लेंगी। आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार ने कहा कि यह चिकित्सकों और उनके परिवारों को जोड़ने का मंच है। समारोह में मानद सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह गंगवार, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. अंशु अग्रवाल, आईएमएपीएल सीजन-8 के चेयरमैन डॉ. आरपी सिंह, डॉ. रोहम गुप्ता, डॉ. कामेंद्र सिंह और स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. राजीव गोयल मौजूद रहे। संवाद