बरेली। स्वास्थ्य विभाग की प्री-कॉन्सेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (पीसीपीएनडीटी) की टीम के निरीक्षण में मंगलवार को बुखारा रोड पर संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। साथ ही, संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अमित के मुताबिक पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण चल रहा है। इसी क्रम में टीम बुखारा रोड पर संचालित आरबीएमआई इंस्टीट्यूट पहुंची, जहां पैरामेडिकल की पढ़ाई होती है। यहां पर मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीपी श्रीवास्तव के नाम से पंजीकृत थी, जबकि संचालन कोई और कर रहा था। अवैध संचालन की आशंका पर मशीन को सील कर दिया गया है। साथ ही, संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।