बरेली। शहर से सटे बिथरी थाना क्षेत्र में पशु तस्कर लगातार पशु चोरी करके काट रहे हैं। चंदपुर बिचपुरी गांव से दो दिन में दो पशु चोरी कर लिए गए। शुक्रवार सुबह लोगों ने रामगंगा नगर चौकी के पीछे खेतों में अवशेष पड़े देखे तो रोष फैल गया। पुलिस ने अवशेषों को परीक्षण के बाद जमीन में दबा दिया। एक ग्रामीण ने अपने पशु की पहचान भी कर ली। फिलहाल अज्ञात तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है।