फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोनों गुटों की अवैध संपत्तियां की जा रहीं चिह्नित, चल सकता है बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बवाल करने वाले दोनों गुट के आरोपियों और सरगना की अवैध संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं। शासन के आदेश पर बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) आरोपियों की अवैध संपत्तियों की सूची तैयार कर रहा है। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना हुए निर्माण पर भी बीडीए की नजर है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इन पर बीडीए का बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन

आरोपियों की संपत्ति वैध है या अवैध, मकान का मानचित्र स्वीकृत है या नहीं, नगर निगम में मकान रजिस्टर्ड है या नहीं, आदि बिंदुओं के साथ ही नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जांच की जाएगी। वहीं, सरगना व उनके परिचितों के नाम पर शहर में कितनी प्राॅपर्टी है? कहां से कितनी संपत्ति अर्जित की है? इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।

बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुलिस की ओर से सूची मिलती है तो उसके आधार पर और प्राधिकरण की ओर से जांच में सामने आई अवैध संपत्तियों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें