फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंगल में आधी रात अवैध खनन, जेसीबी व ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराया

विज्ञापन
शेरगढ़। अवैध खनन करती पकड़ी गई जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन
शेरगढ़। बुधवार की रात गांव जशनपुर के जंगल में अवैध खनन के दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मियों ने छापे मारे। इस दौरान खनन कर रहे जेसीवी चालक व ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, देर रात सूचना मिलते ही एसडीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि चोरी से खनन करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि बगैर इजाजत किसी भी हालत में खनन नहीं होने देंगी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें