फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कस्बे में हो रहे अवैध निर्माण, नहीं हो रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ने भूमाफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी। बगैर नक्शा पास किए भवन बन रहा है तो कहीं नगर पालिका की तालाब की जमीन को पाटकर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस तरह कस्बे में अनेक स्थानों पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। इन पर रोक लगाने के निर्देश मिले हैं। बावजूद इन स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के बैनर तले क्षेत्र में सक्रिय भूमाफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को सौंपा गया है। ज्ञापन में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी संपत्ति की जांच और कब्जाई गई जमीन को खाली कराए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पुरानी गन्ना सोसाइटी की करोड़ों की कीमत की सरकारी जमीन पर कथित रूप से एक कंपनी की सांठगांठ से अवैध निर्माण हो रहा है। यहां एक प्राचीन मंदिर भी है। सनातन आस्था से जुड़े पेड़ों को बिना अनुमति के काट दिया गया है। नगर के उत्तरी बाईपास तिराहे पर लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका से नक्शा पास कराए बिना तीन मंजिला मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए अग्निशमन विभाग से भी एनओसी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला शाहगढ़ के निकट नगर पालिका की तालाब की जमीन को सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कराकर व जमीन की श्रेणी में बदलवाकर अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जबकि एडीएम की ओर से पालिका प्रशासन को निर्माण कार्य रुकवाए जाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस तरह कार्यकर्ताओं ने अनेक मांगों को रखकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के पीठाधीश्वर देव हंस महाराज, अतर सिंह, राज कमल सिंह, सीताराम दुबे, राकेश गंगवार व वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें