रिठौरा। कस्बे के मोहल्ला धर्मपुर में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को नगर पंचायत (नपं) की टीम ने रुकवाकर आरोपी मुकेश को नोटिस दिया है। घनश्याम, छत्रपाल, अजय समेत अन्य शिकायतकर्ताओं ने ईओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ला धर्मपुर में भुमसेन मंदिर के पास नगर पंचायत की खाली जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन पर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी भनक लगते ही लोगों ने विरोध किया था। मामले की जानकारी होने पर टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की। नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया कि नपं की टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की है। किसी भी स्थिति में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। संवाद