आईआईएफटी की छात्राएं नए कलेचर, फेबरिक और डिजाइनर कपड़े पहन कर जब रैंप पर उतरीं तो सब देखते रह गए। संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर मीनाक्षी खंडेलवाल ने बताया कि फैशन फोरकॉस्टिंग शो बरेली के लिए नई पहल है। इस शो में वैशाली, शिवानी, तृप्ति, दीक्षा उम्मेहानी, समीक्षा, पूजा सिंह, वर्षा, हरप्रीत, विश्वजीत, शगुन, सुम्बुल, शीतल, सिम्बुल, अंशुमन, वैभव, मोहम्मद असीम, हिमांशु, सिमरन रस्तोगी, अंजलि, आयुषि, रूपाली, दीक्षा सक्सेना, काजल, फरीन, अनीता, सारिका ने ड्रेस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पायल, सुबूही, बबिता, गीता, किरन, कोमल, विभूति और अंशू का सहयोग रहा।