बरेली। आईजीआरएस में बरेली को मार्च माह की रैंकिंग में लगातार चौथी बार पहला स्थान प्राप्त हुआ है। एसएसपी अनुराग आर्य ने शानदार प्रदर्शन के लिए पुलिस टीम को शाबासी दी है। जनशिकायतों के समय से और गुणवत्ता तरीके से निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है। मार्च माह में बरेली पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया गया जिसके फलस्वरूप चौथी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। एसएसपी ने बताया कि बरेली पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समय सीमा का पालन करते हुए निस्तारण किया। थानावार रैकिंग में जिले के 28 थानों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मार्च में एक भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ। शासन से बरेली पुलिस के 1108 संदर्भ पर फीडबैक लिया गया जिसमें 1071 लोगों ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्टि जताई। बरेली पुलिस का शिकायतकर्ता से संपर्क करने का प्रतिशत भी 98.10 रहा।