फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: माह के अंत तक भूदाताओं को रोजगार देगा इफको

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। माह के अंत तक भूदाताओं को इफको रोजगार देगा। एसडीएम कार्यालय में इफको प्रबंधन व भूदाताओं के बीच बातचीत हुई। इसमें यह तय हुआ कि पहले चरण में इफको 16 सितंबर तक 100 भूदाता किसानों को रोजगार देगा। इसके अलावा शेष भूदाताओं को क्रमवार सूची के अनुसार महीने के अंत तक रोजगार दिला देगा।
विज्ञापन

भाकियू नेता चौ. शिशुपाल सिंह ने बताया कि पौने तीन सौ भूदाता किसानों में से अब तक केवल 29 लोगों को ही रोजगार मिल सका है। अन्य लोगों को रोजगार देने के मामले में इफको प्रतिनिधि यह कहकर टाल-मटोल कर देते है कि अन्य किसानों को कॉल करके बुलाने पर वे काम करने से मना कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इस मौके पर इफको की ओर से सत्यमूर्ति, उज्ज्वल निगम, आरपी सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें