फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परीक्षा में अच्छे अंक लाने हैं तो बेहतर रखें खान-पान और सेहत

Wed, 31 Jan 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यह समय आपकी परीक्षाओं का है और पढ़ाई के लिए शरीर व मस्तिष्क दोनों का फिट होना बहुत जरूरी है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। इसके लिए बेहतर खान-पान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है। सुबह घर से नाश्ता करके निकलें और दोपहर और रात का भोजन समय से करें। मौसमी फल और दूध को डायट में शामिल करिए। पर्याप्त नींद लेने से आपको पढ़ा हुआ अच्छे से समझ में आएगा।
विज्ञापन

यह विचार मंगलवार को इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. राखी चौहान ने व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें सेहत और परीक्षा के दौरान ध्यान देने योग्य अहम जानकारियां दीं।

सर्दियों में हरी सब्जियां, गुड़, मूंगफली तिल का सेवन जरूरी
कुदरत खुद हमारे स्वास्थ्य के मुताबिक चीजों का प्रबंधन करती है। जैसे सर्दियों में हरी सब्जियों की अधिकता, गाजर, चुकंदर पालक आदि। इसी तरह मूंगफली, गुड़, तिल आदि महत्वपूर्ण हैं। हरी सब्जियां, गाजर, चुकंदर आदि हमारे शरीर को न्यूट्रीशन देती हैं। मूंगफली में सेरोटिनिन एंजाइम होता है। सर्दियों में दिमाग को इस एंजाइम की जरूरत होती है। गुड़ खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें असंख्य एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इन चीजाें का सेवन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी रखें ध्यान
- नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
- पीरियड्स के समय खान-पान का खास ध्यान रखें।
- पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई पर खास ध्यान दें।
- हर चार से पांच घंटे में पैड बदलते रहें।
- व्हाइट डिस्चार्ज को नजरंदाज न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें