फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट नहीं तो भरना होगा पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए समय सीमा खत्म हो रही है। आपके वाहन में यदि अब तक नहीं लगी है तो www.siam.in पर अप्लाई करें। इसके लिए हाथ में आरसी होना जरूरी है। आरसी अपलोड करेंगे तो आपके शहर के करीब वाहन शो-रूम का विकल्प मिलेगा। निर्धारित शुल्क अदा करने के कुछ दिन बाद आपको नंबर प्लेट मिल जाएगी। इसे लगवाकर आप चालान से बच सकते हैं। अन्यथा पांच हजार रुपये तक जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके लिए 15 फरवरी अंतिम तिथि है।आरटीओ दिनेश कुमार ने बताया कि अगर पहली बार चालान के बाद भी नंबर प्लेट नहीं लगवाते हैं तो दस हजार रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद जितनी बार चालान होगा, हर बार दस हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। इस मामले में वाहन को भी सीज करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

अगर हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट नहीं लगी है तो आरटीओ कार्यालय में वाहन संबंधी कोई कार्य नहीं हो सकेगा। कोई भी डीलर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नया वाहन नहीं देगा।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें